एल खियांगते की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से पूछा- जवाब दाखिल करने में इतनी तेजी क्यों?

पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांगते की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से नाराजगी जताई। नौ दिसंबर तक जवाब तलब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई।

News Saga Desk

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांगते की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने बिना निर्देश के काउंटर एफिडेविट दाखिल करने पर आपत्ति जताते हुए उसमें दी गई जानकारी को भी असंतोषजनक बताया।

राज्य सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकारी वकील से पूछा कि आखिर इस मामले में जवाब दाखिल करने को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई। अदालत ने कहा कि सामान्यतः अन्य मामलों में न्यायालय के निर्देश के बाद ही राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल किया जाता है। ऐसे में इस मामले में बिना निर्देश के काउंटर एफिडेविट दाखिल करने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

अदालत ने सरकार की ओर से दाखिल जवाब की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।

जमानत के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला

एल खियांगते की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने जमानत देने का आग्रह करते हुए सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया। साथ ही विभिन्न कानूनी बिंदुओं के आधार पर पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष को जमानत देने का अनुरोध किया।

अदालत ने याचिकाकर्ता और राज्य सरकार, दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। इसके बाद सरकार को याचिकाकर्ता की ओर से उठाए गए कानूनी बिंदुओं पर स्पष्ट और विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

नौ दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए नौ दिसंबर तक का समय दिया है। वहीं, मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

अगली सुनवाई में सरकार के जवाब और याचिकाकर्ता की ओर से प्रस्तुत कानूनी तर्कों पर विचार किया जाएगा। फिलहाल एल खियांगते की जमानत याचिका पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

Read More News

हेमंत सोरेन आज नेमरा में सोबरन मांझी के बलिदान दिवस समारोह में होंगे शामिल, विकास मेला भी लगेगा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (27 नवंबर) रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचेंगे और...

इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड के 7वें दीक्षांत समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि, राज्यपाल ने दिए पदक

इक्फाई (ICFAI) विश्वविद्यालय, झारखंड का 7वां दीक्षांत समारोह रांची में आयोजित किया गया, जिसमें...

संविधान गौरव दिवस पर गिरिडीह भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा

झारखंड के गिरिडीह में भाजपा महानगर जिला इकाई ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव...

गिरिडीह में संविधान दिवस पर 13 प्रखंडों में साइकिल रैली, 20 महिलाओं को मिली फूलो-झानो योजना की सहायता

झारखंड के गिरिडीह में संविधान दिवस पर सभी कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रस्तावना का पठन...

Read More