आत्मकथा इंटरव्यू रिकॉर्डिंग को लेकर जो बाइडेन ने न्याय विभाग पर किया मुकदमा

NEWS SAGA DESK

वाशिंगटन : जो बाइडेन ने मंगलवार को अमेरिकी न्याय विभाग के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे का उद्देश्य उन ऑडियो रिकॉर्डिंग और प्रतिलिपियों को सार्वजनिक होने से रोकना है, जो उनकी आत्मकथा के लिए दिए गए साक्षात्कार के दौरान तैयार किए गए थे। इन दस्तावेजों को जारी करने की मांग हेरिटेज फाउंडेशन ने सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के तहत की थी।

रिपोर्ट के अनुसार फाउंडेशन के वकील रॉबर्ट हर ने दावा किया था कि बाइडेन ने वर्ष 2017 में अपनी आत्मकथा लिखवाने के लिए प्रसिद्ध लेखक मार्क ज़्वोनित्जर को यह सामग्री उपलब्ध कराई थी। ये रिकॉर्डिंग और प्रतिलिपियां उस समय की हैं जब बाइडेन अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे।

बताया गया है कि यह दस्तावेज न्याय विभाग को विशेष वकील की जांच के दौरान प्राप्त हुए थे। फरवरी 2024 में पूरी हुई जांच में कहा गया था कि बाइडेन ने गोपनीय दस्तावेजों को जानबूझकर अपने पास रखा और उनका खुलासा किया। हालांकि जांच में उनके खिलाफ किसी आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश नहीं की गई थी।

जो बाइडेन ने अदालत से मांग की है कि यह सामग्री न तो हेरिटेज फाउंडेशन और न ही कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों के साथ साझा की जाए। उन्होंने अपने मुकदमे में निजता के अधिकार का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि न्याय विभाग इन रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने का रास्ता तलाश रहा है।

वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय में दायर याचिका में कहा गया है कि न्याय विभाग ने संकेत दिया है कि वह 15 जून को ऑडियो रिकॉर्डिंग और प्रतिलिपियों को हेरिटेज फाउंडेशन और हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी को सौंप सकता है। बाइडेन ने अदालत से आग्रह किया है कि न्याय विभाग को ऐसा करने से रोका जाए।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More