News Saga Desk
झारखंड | झारखंड के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य की जेलों में 1778 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कक्षपाल (Warder) और सहायक कारापाल (Assistant Jailor) जैसे अहम पद शामिल हैं। इस बहाली को जेल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीदवार 7 नवंबर से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया और फिजिकल टेस्ट
इन पदों पर चयन मेरिट और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर होगा। फिजिकल टेस्ट अनिवार्य रखा गया है। मापदंड इस प्रकार हैं:
- पुरुष उम्मीदवार: 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी
- महिला उम्मीदवार: 1600 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी
अन्य जानकारी
योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत दिशा-निर्देश JSSC के आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते तैयारी शुरू करें। यह भर्ती न सिर्फ युवाओं को रोजगार का अवसर देगी, बल्कि राज्य की जेल और सुरक्षा व्यवस्था को भी और अधिक मजबूत बनाएगी।
No Comment! Be the first one.