कुमार कुशाग्र को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए India A टीम में चुना गया है। दलीप ट्रॉफी में शतक के बाद उन्हें दोनों फॉर्मेट में मौका मिला।
झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने भारतीय क्रिकेट में एक और अहम कदम आगे बढ़ाया है। दलीप ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी और शतक लगाने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए India A टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने मल्टी-डे और वनडे दोनों मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान किया है, जिसमें कुशाग्र को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है।

कुशाग्र के लिए यह चयन इसलिए भी खास है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। कुमार कुशाग्र के लिए ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज टीम इंडिया में जगह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।
दलीप ट्रॉफी में शतक ने दिलाई बड़ी पहचान
कुमार कुशाग्र इस समय दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। साउथ जोन के खिलाफ मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन की शतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में भी उनका बल्ला चला और वह 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ कुशाग्र ने 55 रन की उपयोगी पारी खेली थी। लगातार मिल रहे मौकों को अच्छी तरह भुनाने और दबाव की परिस्थितियों में रन बनाने की क्षमता ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन के बाद कुमार कुशाग्र का India A में चयन घरेलू क्रिकेट में उनकी बढ़ती साख को दर्शाता है।
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ दोनों फॉर्मेट में मौका
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भारत A की घरेलू सीरीज पुडुचेरी में आयोजित होगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच दो चार दिवसीय मुकाबले और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
इसे भी देखें...कुछ हजार का लालच और करियर बर्बाद! शराब तस्करी में कैसे फंस रहीं लड़कियां?
कुशाग्र को चार दिवसीय और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है। मल्टी-डे टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे, जबकि वनडे टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे।
दोनों फॉर्मेट में चयन कुमार कुशाग्र के लिए बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ खुद को साबित करने का शानदार अवसर भी है। चार दिवसीय मुकाबलों में उन्हें अपनी तकनीक और धैर्य दिखाना होगा, जबकि वनडे क्रिकेट में तेज गति से रन बनाने और विकेट के पीछे योगदान देने की चुनौती होगी
No Comment! Be the first one.