BRICS बिजनेस फोरम 2026: दिल्ली में जुटे दिग्गज कारोबारी

NEWS SAGA DESK

BRICS बिजनेस फोरम 2026 में नई दिल्ली में दुनिया की बड़ी कंपनियों के अधिकारी जुटेंगे। Huawei, Alibaba, Emirates समेत 1,000 से अधिक प्रतिनिधि व्यापार पर चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली में BRICS बिजनेस फोरम 2026 की बैठक 18वें BRICS सम्मेलन से पहले हो रही है। शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बैठक में दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी, कारोबारी प्रतिनिधि और अलग-अलग देशों से आए 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का फोकस व्यापार, निवेश, नई तकनीक, सप्लाई चेन और विकासशील देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर रहेगा।

 BRICS बिजनेस फोरम 2026 

भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा यह कारोबारी मंच ऐसे समय में हो रहा है, जब वैश्विक व्यापार व्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में BRICS बिजनेस फोरम 2026 को सदस्य और साझेदार देशों के बीच कारोबारी सहयोग बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Huawei और Alibaba समेत दिग्गज कंपनियों की भागीदारी

फोरम में चीन की कई प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (CNPC), इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (ICBC), Huawei और Alibaba जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात से फर्स्ट अबू धाबी बैंक, Emirates एयरलाइन और Etihad Airways के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी Embraer के प्रतिनिधियों की भागीदारी भी इस कारोबारी बैठक को खास बना रही है।

इन कंपनियों की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि BRICS मंच पर केवल सरकारी स्तर पर ही नहीं, बल्कि निजी क्षेत्र के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर भी जोर दिया जा रहा है।


इसे भी देखें…Ranchi University का 39वां दीक्षांत समारोह कल, 58 छात्रों को 71 Gold Medal | 3353 को Degree

BRICS बिजनेस फोरम 2026 में करीब 1,000 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में कारोबार बढ़ाने, नई तकनीक को अपनाने, निवेश को आसान बनाने और सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

BRICS सम्मेलन और कारोबारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चीन से भी एक बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा है। इसमें CNPC के चेयरमैन होउलियांग दाई, ICBC के चेयरमैन लिन लियाओ और China COSCO Shipping Corporation के चेयरमैन मिन वान जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More