रांची में बड़ा हादसा टला, ड्राइवर बेहोश होने पर स्कूल बस पोल से टकराई, कई वाहन क्षतिग्रस्त

News Saga Desk

राजधानी रांची के रातू रोड इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। स्कूल बस चलाते समय ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर तेज़ी से मुड़ी और सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। हादसे में कई दोपहिया वाहन इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के समय बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे या राहगीर को कोई चोट नहीं पहुंची।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस अचानक तेज़ी से मुड़ने लगी और किसी के समझने से पहले कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। शुक्र रहा कि बस पोल से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

ड्राइवर के बेहोश होने की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बस से उतारा और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल स्थिति सामान्य है और आगे की जांच की जा रही है।

Read More News

Read More