News saga Desk
नोएडा|उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के रायपुर गांव में बने एक लेबर कैंप में मंगलवार सुबह आग लगी गई। इस कैंप में करीब 60 मजदूर रह रहे थे। दमकल विभाग को सूचना मिलेगी कुछ लोग आग में फंस गए हैं। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह सात बजे के करीब दमकल विभाग को सूचना मिली कि रायपुर गांव की एक बिल्डिंग में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमे और पुलिस ने आग बुझाने का काम शुरू किया। पांच गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। शुरुआती दौर में दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अंदर फंस गए हैं। आग बुझाने के बाद कुल डाउन की प्रक्रिया जारी है। कोई भी मजदूर अंदर फंसा हुआ नहीं था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुबह के समय खाना बनाते समय रसोई गैस लीक होने की वजह से यह आग लगी है। आग लगने की वजह से वहां पर मौजूद गैस सिलेंडर बम की तरह फटने लगे। जिससे आसपास में दहशत का माहौल पैदा हो गया। दमकल विभाग को भी आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने प्रभावित मजदूरों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके का निरीक्षण किया तथा नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। आग बुझने के बाद मजदूर अपने जले हुए सामान को देखकर भावुक नजर आए। कई परिवारों के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अस्थायी शिविरों और लेबर कैंपों में बिजली के उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
No Comment! Be the first one.