मोदी-मेलोनी की सेल्फी ने मचाई धूम, इटली पहुंचे पीएम मोदी

News Saga Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे, जहां उनका स्वागत इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने खास अंदाज में सेल्फी लेकर किया। रोम पहुंचने पर मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरे दोस्त, रोम में आपका स्वागत है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के विशेष निमंत्रण पर पीएम मोदी इटली दौरे पर पहुंचे हैं। उनके आगमन के साथ ही मोदी-मेलोनी की बहुचर्चित सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात इटली के राष्ट्रपति Sergio Mattarella और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से होगी। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले रोम पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और लोगों से बातचीत की। इस दौरान एक बच्चे ने पीएम मोदी को उनका चित्र भेंट किया, जिस पर उन्होंने ऑटोग्राफ भी दिया।

वहीं, पीएम मोदी ने इटली पहुंचने के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और इटली के बीच सहयोग को और मजबूत करना है। साथ ही भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) पर विशेष जोर रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र के Food and Agriculture Organization (FAO) मुख्यालय का भी दौरा करेंगे, जो वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूती देगा।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More