दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पप्पू यादव, संजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता

News Saga Desk

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु आज रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर आमजन और राजनीतिक हस्तियों के लिए रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कई प्रमुख नेता शामिल हुए। झारखंड सरकार में मंत्री  सुदिव्य कुमार, लोकसभा सांसद  पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद  संजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन तथा पूर्व सांसद  फुरकान अंसारी ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभी नेताओं ने उन्हें जनजातीय समुदाय का सशक्त स्वर और झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन का प्रणेता बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन केवल एक राजनीतिक नेता का नहीं, बल्कि एक युग का अवसान है। ज्ञात हो कि शिबू सोरेन का निधन कल दिल्ली में हुआ था। राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।


Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More