News Saga Desk
रांची। रांची जिला के तुपुदाना ओपी के प्रभारी दुलाल महतो कुछ लोगों के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात करने पहुंचे। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर सवाल उठने लगे हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मुलाकात पर नाराजगी जताते हुए इसे अनुशासनहीनता करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस विषय पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और लिखा, “रांची जिला के तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो किस अधिकार और हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए? क्या उन्होंने इस संबंध में विभागीय अनुमति प्राप्त की थी? इसके अलावा, उनके साथ बजरंग दल के नेता क्यों मौजूद थे? यह बेहद गंभीर और घोर अनुशासनहीनता का मामला है। डीजीपी साहब से मैं मांग करता हूं कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।” स्वास्थ्य मंत्री की इस पोस्ट के बाद यह मामला अब चर्चा में आ गया है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में पुलिस विभाग की तरफ से क्या कदम उठाया जाता है।
रांची जिला के तुपुदाना के ओपी प्रभारी दुलाल महतो किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए। क्या इन्होंने विभागीय अनुमति ली थी? उनके साथ बजरंग दल के नेता क्या कर रहे हैं?
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 21, 2025
घोर अनुशासनहीनता। डीजीपी साहब उचित कार्रवाई करें।@JharkhandPolice @HemantSorenJMM @JharkhandCMO pic.twitter.com/x3VPbks6zu
No Comment! Be the first one.