झारखंड में 30 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश और वज्रपात, कई जिलों में अलर्ट

News Saga Desk

रांची।  बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में बारिश और वज्रपात का सिलसिला 30 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सबसे अधिक 93 मिमी वर्षा दर्ज की गई, वहीं रांची में 15 मिमी, मेदिनीनगर में 3 मिमी और जमशेदपुर में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 23 अगस्त को गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों में भारी वर्षा की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

24 अगस्त (रविवार) को रांची समेत राज्य के कई जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, चतरा, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन सभी जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी है। 25 अगस्त को भी गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और खूंटी जिलों में आकाश में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

चतरा में बारिश ने मचाई भारी तबाही

चतरा जिले में शुक्रवार को मूसलधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। गिद्धौर प्रखंड के सियारी पार नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने से एक दंपती बह गए। वहीं, पत्थलगड़ा प्रखंड के नोनगांव में उफनते नाले में बह जाने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के परमेश्वर साव के रूप में हुई है। भारी वर्षा के चलते जिले के कई क्षेत्रों इटखोरी, कान्हाचट्टी और गिद्धौर में बांध टूट गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई घर जलमग्न हो गए। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय भी जलभराव की चपेट में आ गया है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More