‘हैवान’ का हिस्सा बनीं सैयामी खेर, फिल्म में अहम किरदार निभाएंगी

News Saga Desk

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘हैवान’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों केरल के खूबसूरत शहर कोच्चि में चल रही है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें ‘भूल भुलैया’, ‘हेरा फेरी’ और ‘हंगामा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

फिल्म के कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में श्रिया पिलगांवकर की एंट्री के बाद अब सैयामी खेर भी इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गई हैं। वह फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। सेट से सामने आई तस्वीर में सैयामी को सैफ अली खान, प्रियदर्शन और अन्य क्रू मेंबर्स के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर ने सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

सैयामी ने अपनी शूटिंग का पहला शेड्यूल शुरू कर दिया है और वह इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शन जैसे अनुभवी डायरेक्टर और अक्षय–सैफ जैसे दमदार एक्टर्स के साथ काम करना उनके लिए एक बड़ा मौका है। फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इतना जरूर तय है कि स्क्रीन पर अक्षय और सैफ के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों स्टार्स लंबे वक्त बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे, ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी बढ़ चुकी हैं। ‘हैवान’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More