पटना में भीषण सड़क हादसा: ऑटो-हाइवा टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

News Saga Desk

पटना।  राजधानी पटना में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जहां आज सुबह ऑटो और हाइवा के टक्कर से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोग जख्मी भी हो गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं ही शामिल हैं। घटना की सुचना तत्काल की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सभी दुर्घटना के शिकार लोग नालंदा जिले के रहने वाले हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया, जबकि ट्रक लेकर ड्राइवर भाग निकला। घटना पटना सिटी की बताई जा रही है। जिसके बाद दनियावां थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। 

मिली सुचना के आधार पर मरने वालों में 7 महिलाएं शामिल हैं। जो कि गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाइवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए PMCH ले जाया गया है। 

घटना के बाद पुरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुसली मामले की जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि टक्कर मरने वाली की पहचान की जा सके। और सख्त कार्रवाई हो सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर सुनकर जब मौके पर पहुंचा देखा कि 7 लोगों की मौत मौके पर ही हो चुकी है। वहीं एक की इलाज के दौरान हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों की भी स्थिति काफी गंभीर है। जिससे ऐसा लग रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More