SIR Campaign की धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन सख्त हुआ। कई सीओ को शोकॉज नोटिस, दो अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश और बीएलओ पर भी कार्रवाई की चेतावनी।
News saga Desk
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए.
खराब प्रदर्शन के चलते रातू, चान्हो और हेहल के अंचल अधिकारियों (सीओ) को शोकॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है. वहीं, बुंडू और बड़गाईं के सीओ के खिलाफ शोकॉज के साथ वेतन रोकने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं. इसके अलावा हेहल के एएमसी चंद्र दीप कुमार को भी कार्य में लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है.

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तय समयसीमा के भीतर मिशन मोड में पूरा किया जाए.
उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि अगले छह दिनों तक सभी बीएलओ सुपरवाइजरों की फील्ड में सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन समय पर पूरा हो सके.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन बीएलओ का डिजिटाइजेशन कार्य 50 प्रतिशत से कम है, उन्हें तत्काल शोकॉज
इसे भी देखे- Ranchi BJP Office Gherao: कांग्रेस के मार्च से पहले BJP अलर्ट, कार्यालय बना किला | पुलिस बल
नोटिस जारी किया जाए. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी क्षेत्र से लापरवाही या अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो संबंधित सुपरवाइजरों के खिलाफ निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी. जिला प्रशासन ने दोहराया कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
No Comment! Be the first one.