सीता सोरेन ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और खनिज लूट पर सरकार पर जमकर हमला बोला

धनबाद: भाजपा नेता सीता सोरेन ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक नीतियों पर तीखा हमला किया है। धनबाद के श्यामडीह में दुर्गा सोरेन सेना के स्थापना दिवस पर अपने दोनों बेटियों के साथ पहुंचीं सीता सोरेन ने सरकार की कई नीतियों को निशाना बनाया।

सीता सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर आरोप लगाया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वे स्वास्थ्य विभाग संभालने से पहले अपना इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और संथाल परगना के अधिकांश मरीज इलाज के लिए पश्चिम बंगाल का रुख कर रहे हैं।

रिम्स-2 परियोजना पर भी सवाल उठाते हुए सीता सोरेन ने कहा कि पुरानी रिम्स की हालत सुधारने में सरकार नाकाम रही है, ऐसे में नए रिम्स के निर्माण का क्या औचित्य है। इसके अलावा, उन्होंने “मंईयां सम्मान योजना” को “ठग योजना” करार देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लगभग 3,900 कर्मचारियों को छह महीने से वेतन नहीं मिला, जबकि सरकार नई योजनाओं की घोषणा कर रही है।

खनिज संपदा की लूट पर भी सीता सोरेन ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों की खुली लूट जारी है, जिसमें थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी और एसपी तक शामिल हैं, और यह सब उनके संरक्षण में हो रहा है।

सीता सोरेन ने दिवंगत शिबू सोरेन और दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More