घाटशिला : झारखंड की राजनीति में आज एक दिलचस्प मुकाबले का आगाज़ होने जा रहा है। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार सोमेश सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
सोमेश सोरेन, दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं। पार्टी उन्हें सहानुभूति की लहर और पिता की लोकप्रियता के आधार पर जीत दिलाने की रणनीति में जुटी है। वहीं, बीजेपी ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारकर चुनाव को रोचक बना दिया है।
दोनों उम्मीदवार आज अनुमंडल कार्यालय में समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पर्चा भरेंगे।
गौरतलब है कि घाटशिला सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है और यहां उपचुनाव की ज़रूरत पूर्व विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद पड़ी। दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार भी इस सीट पर बाबूलाल सोरेन और रामदास सोरेन के बीच सीधी टक्कर हुई थी, जिसमें JMM को जीत मिली थी।
अब एक बार फिर “सोरेन बनाम सोरेन” की यह टक्कर झारखंड की सियासत का केंद्र बन गई है।
No Comment! Be the first one.