ENG vs SA: कराची में आज होगा सेमीफाइनल का फैसला

News Saga Desk

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मैच आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के दो-दो मैच हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने एक जीता और दूसरा मैच पानी में धुल गया। वहीं इंग्लैंड को पहली जीत की तलाश है। साउथ अफ्रीका का पिछला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन इस मैच को जीतकर टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। दूसरी ओर, शुरुआती दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी इंग्लिश टीम जीत के साथ समापन करना चाहेगी। इंग्लैंड अगर बड़े अंतर से जीता तो टीम अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करा देगी।

मैच डिटेल्स (11वां मैच )

SA vs ENG तारीख: 1 मार्च

स्टेडियम: नेशनल स्टेडियम, कराची

टाइम: टॉस- 2:00 PM,

मैच स्टार्ट- 2:30 PM


Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More