चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच हुआ रद्द

News Saga Desk

रावलपिंडी। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट में बिना जीत के बाहर हो गई। गुरुवार को रावलपिंडी में रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में मैच रेफरी ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। यह दोनों का आखिरी ग्रुप मुकाबला था। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड और दूसरे में भारत ने हराया था। वहीं, बांग्लादेश को पहले मुकाबले में भारत और दूसरे में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा।


Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More