IPL Eliminator: SRH vs RR आज, विजेता टीम भिड़ेगी गुजरात टाइटंस से

IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। कल खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जहां हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

RCB ने GT को हराकर बनाई फाइनल में जगह

पहले क्वालीफायर में RCB ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में नाबाद 93 रन जड़े।

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ RCB सीधे IPL 2026 के फाइनल में पहुंच गई है।

आज होगा करो या मरो का मुकाबला

आज IPL का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 खेलेगी। क्वालीफायर-2 में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह IPL 2026 के फाइनल में RCB से भिड़ेगी।

वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वैभव ने इस सीजन में अब तक 53 छक्के लगाए हैं और उन्हें क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 7 छक्कों की जरूरत है। क्रिस गेल ने IPL 2012 में RCB की ओर से खेलते हुए एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे, जो अब तक रिकॉर्ड है।

SRH के खिलाफ संघर्ष कर रही है राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती आसान नहीं रहने वाली। आंकड़ों पर नजर डालें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी दिखाई देता है।राजस्थान पिछले 6 मुकाबलों से SRH को नहीं हरा पाई है। राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2 अप्रैल 2023 को दर्ज की थी, जब उन्होंने SRH को उनके घरेलू मैदान पर 72 रनों से हराया था।

वहीं IPL 2024 के क्वालिफायर-2 में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में SRH को कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा था। अब तक दोनों टीमों के बीच IPL में 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 14 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं।

Read More News

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में हेमन्त सोरेन के बड़े निर्देश, सखी मंडल और आवास योजनाओं पर जोर

रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की...

Read More