तनुश्री दत्ता का दावा: नाना पाटेकर की मौत को सुशांत केस से जोड़ा, ‘ड्रामा’ बताया

NEWS SAGA DESK

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत को सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा। उन्होंने दावा किया कि कानूनी शिकंजे से बचने के लिए नाना ने अपनी मौत का झूठा ड्रामा रचा है और पटना पहुंचने की टाइमिंग पर भी शक जताया है।

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने इस पर एक बेहद चौंकाने वाला और विवादित बयान दिया है। नाना पाटेकर के जाने से जहां पूरा फिल्म जगत और उनके प्रशंसक शोक में डूबे हैं, वहीं तनुश्री दत्ता का गुस्सा और उनके तीखे सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर नाना पाटेकर के निधन को सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस से जोड़ते हुए दावा किया है कि उन्हें इस मौत पर बिल्कुल भी यकीन नहीं है।

नाना पाटेकर

तनुश्री दत्ता का कहना है कि सुशांत और दिशा सालियान मामले में अब ऐसे पुख्ता सबूत सामने आ चुके हैं, जिसके चलते कई बड़े चेहरों का जेल जाना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इस पूरे प्रकरण में नाना पाटेकर का कोई संबंध होता, तो वह कानून की गिरफ्त से नहीं बच पाते। इसी से बचने के लिए उन्होंने कथित तौर पर अपनी मौत का झूठा ड्रामा रचा है।

पटना पहुंचने की टाइमिंग पर उठाए गंभीर सवाल मीडिया से बातचीत के दौरान तनुश्री दत्ता ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पटना पहुंचने वाले नाना पाटेकर की टाइमिंग पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि सुशांत के कमरे का दरवाजा सुबह 9:30 बजे खुला था और घरवालों को 10 बजे इसकी जानकारी मिली। जब दुनिया को इसकी भनक तक नहीं थी, तब गोवा में रहने वाले नाना पाटेकर ठीक सुबह 10 बजे पटना में उनके घर कैसे पहुंच गए? तनुश्री ने तर्क दिया कि गोवा से एयरपोर्ट जाने, फ्लाइट पकड़ने और फिर पटना एयरपोर्ट से घर तक पहुंचने में घंटों का समय लगता है, ऐसे में इतनी जल्दी वहां पहुंचना इस बात की ओर इशारा करता है कि उन्हें पहले से ही सब कुछ पता था।

हालांकि, नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा चुका है, लेकिन तनुश्री दत्ता के इन सनसनीखेज बयानों और दावों ने एक बार फिर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ नई चर्चा और बहस छेड़ दी है।

Read More News

Read More