पूर्व विधायक और उनके सहयोगियों के घर ईडी की दबिश

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग और बड़कागांव के कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े हुए मामले में उनके करीबियों के घर ईडी ने दबिश दी है।

बताया जा रहा है कि आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े मामले में ईडी ने यह एक्शन लिया है। ईडी ने अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की है। छापेमारी जारी है।


Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More