ईडी के समन मामले में मुख्यमंत्री की याचिका पर उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई

News Saga Desk

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) की ओर से लिये गए संज्ञान को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर उच्च न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई के लिए आठ सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की।

मुख्यमंत्री की याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा, दीपांकर रॉय और अधिवक्ता श्रेय मिश्रा ने बहस की। उल्लेखनीय है कि, रांची की सीजेएम कोर्ट ने पिछले वर्ष ईडी की कप्लेन केस पर सुनवाई के दौरान संज्ञान लिया था और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ समन जारी किया था। समन काे निरस्त करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है।

ईडी की कंप्लेन केस पर सुनवाई करते हुए रांची सीजेएम की कोर्ट ने अपने फैसले में प्रथम द्रष्टया यह माना है कि हेमंत सोरेन ने ईडी के समन का उल्लंघन किया। ईडी ने 19 फरवरी को शिकायतवाद दर्ज कराई थी। ईडी की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायतवाद में कहा गया है कि ईडी की ओर से लगातार समन देने के बाद भी हेमंत सोरेन ने उस आदेश का अनुपालन नहीं किया और कई समन का उल्लंघन किया। इसके साथ ही पीएमएलए एक्ट के तहत भी शिकायतवाद दर्ज करवाया गया है।

दरअसल, जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 10 समन जारी किया था। लेकिन हेमंत सोरेन सिर्फ दो समन पर पेश हुए थे। 8 समन पर वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। इसे समन की अवहेलना माना गया है।


Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More