तिलैया डैम जलस्तर पहुंचा संकट के पास, जिलों में अलर्ट जारी

News Saga Desk

झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तिलैया डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को डैम के गेट खोल दिए गए हैं। डीवीसी प्रबंधन ने जानकारी दी है कि डैम से प्रति सेकंड 1000 क्यूबिक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

गेट खोलने के बाद डीवीसी ने हजारीबाग,कोडरमा जिला प्रशासन समेत गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही डैम के आसपास बसे गांवों में माइकिंग के जरिए लोगों से डैम के किनारे जाने से परहेज़ करने की अपील की गई है। एहतियात के तौर पर डैम में बोटिंग और आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

डैम के हेडल इंचार्ज सैयद महताब कादरी के नेतृत्व में तकनीकी टीम लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है। उन्होंने बताया कि डैम का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा था और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। इसी वजह से पानी डिस्चार्ज करने का फैसला लिया गया। साथ ही, तिलैया डैम पर स्थित पनबिजली उत्पादन केंद्र से भी प्रति सेकंड 650 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More