ट्विशा शर्मा की मौत से पहले के 30 मिनट , आखिरी कॉल्स में मदद की लगाई गुहार

NEWS SAGA DESK

ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI चार्जशीट में आखिरी 30 मिनट की कॉल्स और संदेशों का जिक्र है। पिता से मदद की गुहार और वैवाहिक तनाव की जानकारी सामने आई।

भोपाल: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में जांच एजेंसी ने मौत से पहले के घटना, फोन कॉल्स, संदेशों और कथित वैवाहिक तनाव से जुड़ी कई जानकारियों को दर्ज किया है। इनमें मौत से पहले का करीब आधे घंटे का समय खास तौर पर महत्वपूर्ण बताया गया है।

9:20 बजे: रश्मि से बातचीत में जताई परेशानी

CBI के अनुसार, रात करीब 9:20 बजे ट्विशा की अपने पति की बहन रश्मि अबरोल से फोन पर बातचीत हुई थी। चार्जशीट में दर्ज विवरण के मुताबिक, इस दौरान ट्विशा रो रही थीं और उन्होंने पति के व्यवहार को लेकर अपनी परेशानी बता रही थी। इसके करीब 16 मिनट बाद, 9:36 बजे, उन्होंने रश्मि को एक संदेश भेजा। इस मैसेज में ट्विशा ने खुद को बेहद निराश और अकेला महसूस करने की बात कही थी।

9:40 बजे: CCTV में छत की ओर जाती दिखीं

इसके कुछ ही मिनट बाद, करीब 9:40 बजे, CCTV फुटेज में ट्विशा को अकेले घर की छत की ओर जाते हुए देखा गया। CBI की चार्जशीट के मुताबिक, यह घटना मौत से ठीक पहले का अहम हिस्सा है।

9:41 बजे: पिता को WhatsApp कॉल

छत की ओर जाने के करीब एक मिनट बाद, 9:41 बजे, ट्विशा ने अपने पिता को WhatsApp कॉल किया। चार्जशीट के अनुसार, वह इस दौरान रो रही थीं और उन्होंने पिता से मदद की अपील की। उन्होंने अपने डर और परेशानी का जिक्र करते हुए जल्द आने को कहा था।

10:05 बजे: मां से हुई आखिरी बातचीत

करीब 24 मिनट बाद, 10:05 बजे, ट्विशा ने अपनी मां को फोन किया। CBI के मुताबिक, इस बातचीत में भी उन्होंने तनाव और अपनी परेशानियों का जिक्र किया। जांच दस्तावेजों में इसे माता-पिता से उनकी आखिरी बातचीत के तौर पर दर्ज किया गया है।

10:55 बजे: AIIMS में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

CBI के अनुसार, इसके बाद गिरिबाला सिंह और समर्थ छत की ओर गए। वहां ट्विशा को फंदे पर लटका पाया गया। उन्हें नीचे उतारकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। करीब 10:55 बजे ट्विशा को AIIMS भोपाल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

9 से 12 मई के संदेश भी जांच का हिस्सा

CBI ने चार्जशीट में 9 से 12 मई के बीच ट्विशा की कई बातचीत और संदेशों को भी महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया है। जांच के मुताबिक, ट्विशा ने अपनी मां और ननद रश्मि अबरोल के साथ कथित मानसिक प्रताड़ना, पति के खराब व्यवहार और ससुराल में तनाव को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने कई मौकों पर भोपाल छोड़कर नसीराबाद जाने की इच्छा भी जाहिर की थी। 9 मई को उन्होंने अपने पूर्व बॉस अमित दास से संपर्क कर दिल्ली या नोएडा में नौकरी करने की इच्छा जताई थी।

इसे भी देखें:-सावन की तीसरी सोमवार पर भगदड़, 7 की मौ*त | Bihar News

12 मई को हुई थी कपल काउंसलिंग

12 मई को ट्विशा अपने पति समर्थ के साथ डॉ. काकौली रॉय के पास कपल काउंसलिंग के लिए गई थीं। इस दौरान समर्थ ने ट्विशा के व्यवहार और गर्भावस्था के बाद आए बदलावों का जिक्र किया। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि उन्होंने डॉक्टर को अपने और ट्विशा के मारिजुआना सेवन के बारे में बताया था। जांच के अनुसार, डॉक्टर ने समर्थ को पत्नी की बात सुनने, उन्हें समय देने और Active Listening अपनाने की सलाह दी थी। इसका उद्देश्य तनाव कम करना और दोनों को मारिजुआना सेवन छोड़ने में मदद करना था।

निवेश को लेकर विवाद का भी जिक्र

उसी शाम ट्विशा ने कथित तौर पर अपने पति पर अपने निवेश को ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद कथित आक्रामक व्यवहार को लेकर उन्होंने रश्मि को मैसेज किया और अपनी निराशा जाहिर की।

Read More News

Read More