News Saga Desk
पटना के नौबतपुर में डांस कार्यक्रम के बहाने झारखंड के लातेहार जिले की दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 नामजद सहित 13 आरोपियों पर मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
पटना के दानापुर अनुमंडल के नौबतपुर थाना क्षेत्र से दो सगी बहनो के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. झारखंड की रहने वाली दो बहनों ने नौबतपुर थाना में संयुक्त रूप से एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़ित बहनों का आरोप है कि उन्हें तिलक समारोह में डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था, जहां पहुंचने के बाद उन्हें बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया.
10 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ FIR
एफआईआर के अनुसार, बेलूरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने दोनों बहनों को 18 जून को आयोजित तिलक समारोह में नाचने के लिए बुलाया था. आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार और उनके साथियों समेत कुल 13 लोगों ने दोनों बहनों को बंधक बना लिया और उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़ित बहनों ने 10 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में पुलिस
नौबतपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िताओं की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों और पीड़िताओं के बयान के आधार पर एक आरोपी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
No Comment! Be the first one.