अमेरिका-ईरान में वार्ता से इंकार , ईरान ने अमेरिका पर लगाया ‘ब्लेम गेम’ का आरोप

News Saga Desk

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। प्रस्तावित दूसरे दौर की बातचीत से ईरान ने साफ इनकार कर दिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका बातचीत के नाम पर दबाव की राजनीति कर रहा है।

ईरानी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने वार्ता से पहले ही अत्यधिक मांगें रखीं, अपने रुख में बार-बार बदलाव किया और विरोधाभासी बयान दिए। ईरान ने इसे ‘ब्लेम गेम’ बताते हुए कहा कि अमेरिका असफल कूटनीति का दोष तेहरान पर मढ़ना चाहता है।

ईरान के इस फैसले से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। हाल के दिनों में मध्यस्थ देशों के जरिए बातचीत की कोशिशें तेज हुई थीं, लेकिन अब यह प्रक्रिया फिर संकट में पड़ती दिख रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बातचीत दोबारा शुरू नहीं हुई, तो क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है और परमाणु समझौते को लेकर भी अनिश्चितता गहरा सकती है। फिलहाल दुनिया की नजरें वॉशिंगटन और तेहरान की अगली चाल पर टिकी हैं।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More