News Saga Desk
अमेरिका ने ताइवान को हथियारों की बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी है। अमेरिकी नौसेना के कार्यवाहक सचिव हंग काओ ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
सीनेट की सुनवाई के दौरान शीर्ष रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल ने हंग काओ से सवाल किया कि अमेरिका ने ताइवान को हथियार खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया था, लेकिन अचानक बिक्री रोक दी गई। उन्होंने पूछा कि इस फैसले को लेकर ताइवान की ओर से क्या प्रतिक्रिया मिली है।
इस पर हंग काओ ने कहा कि उन्होंने ताइवान के अधिकारियों से सीधे बातचीत नहीं की है, लेकिन अमेरिका ने फिलहाल हथियारों की बिक्री इसलिए रोकी है ताकि “एपिक फ्यूरी” अभियान के लिए जरूरी गोला-बारूद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद मौजूद है।
हंग काओ ने कहा कि जब ट्रंप प्रशासन को उचित लगेगा, तब ताइवान को हथियारों की बिक्री फिर से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बिक्री दोबारा शुरू करने का अंतिम निर्णय रक्षा सचिव और विदेश सचिव के अधिकार क्षेत्र में होगा।
इस पर मिच मैककोनेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यही स्थिति सबसे ज्यादा चिंता पैदा करने वाली है।
No Comment! Be the first one.