पश्चिमी सिंहभूम, मझगांव: जिले के मझगांव क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चांदमनी पिगुंवा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपितों के मुताबिक, 12 अक्टूबर को उन्हें विश्वास था कि महिला जादू-टोना करती है, इसी अंधविश्वास में उन्होंने महिला का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
मझगांव थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता और सनसनी फैला दी है।
No Comment! Be the first one.