News Saga Desk
बाघमारा | बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी में कार्यरत सेलपिकर ठेका मजदूरों के मासिक भुगतान सहित अन्य मांग को लेकर शनिवार को यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में बेनीडीह लिंक सायडिंग का चक्का जाम कर दिया. आंदोलन का नेतृत्व यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई ने किया।
6 घंटो तक कार्य बाधित होने ने के बाद यूनियन प्रतिनिधियों और महाप्रबंधक बरोरा क्षेत्र के बीच हुई विस्तृत वार्ता में मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी। वार्ता में निर्णय हुआ कि एएमपी कोलियरी के ठेका मजदूरों को 8.33 प्रतिशत सालाना बोनस का भुगतान किया जाएगा। साथ ही संशोधित पेंशन राशि एक महीने के भीतर जमा की जाएगी। मजदूरों की पिकिंग भुगतान और कोयला डिस्पैच से संबंधित प्रक्रियाएं भी नियमानुसार पूरी की जाएंगी।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। जो हक उनका बनता है, उसे दिलाने के लिए मैं हमेशा साथ रहूंगा। वहीं यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई ने कहा कि मजदूरों की वर्षों पुरानी मांगों को लेकर हमने आंदोलन किया और अब उसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बोनस और पेंशन की राशि समय पर मिले, यह हमारी लगातार निगरानी में रहेगा। वार्ता में महाप्रबंधक बरोरा क्षेत्र के पीयूष किशोर, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं यूनियन की ओर से क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई, क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदेश्वर पांडे, अरुण रवानी, राजीव वीसीयार, मुबारक अंसारी, दीपक गोराई, रविंद्र राय, संतोष रवानी, अनिल कुमार, धनंजय कुमार, शंकर पांडे, गिरिजा शंकर सिन्हा, नेपाल दास, राजन शर्मा, हातिम अंसारी, अर्जुन कुम्हार, बबलू कुम्हार, विवेक कुमार महतो, बंशी महतो, जगदीश गोप, नारायण महतो सहित कई यूनियन सदस्य उपस्थित रहे।
No Comment! Be the first one.