चुनाव में आप की 60 से ज्यादा सीटें आ रही हैं : संजय सिंह 

News Saga Desk

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को इस चुनाव में आपा की 60 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। आज प्रचार अभियान समाप्त होने से पहले दिल्ली के रिठाला से आप प्रत्याशी मोहिंदर गोयल के समर्थन में रोड शो किया। इसके अलावा, उन्होंने बवाना से आप प्रत्याशी जय भगवान किराड़ी और अनिल झा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर जनता से आम आमदी पार्टी को वोट की अपील की।

संजय सिंह ने कहा कि इस चुनाव में आप की 60 से ज्यादा सीटें आ रही हैं और अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई सुविधाओं से हर परिवार की हर महीने 25 हजार रुपये की बचत होगी। अगर भाजपा आ गई तो सारी सुविधाएं बंद कर देगी।

राज्यसभा सदस्य सिंह ने आगे कहा कि यह वोट देने की ताकत जनता को स्वतंत्रता सेनानियों शहीद ए आजम भगत सिंह, शहीद सुखदेव और खुदीराम बोस की शहादत से मिली है। साथ ही, डॉक्टर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने एक संविधान लिखा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद महिलाओं के खाते में हर महीने 2100-2100 रुपये की महिला सम्मान राशि आएगी।

साथ ही, ‘संजीवनी योजना’ के तहत बुजुर्गों का सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज की घोषणा की है। उनका चाहे एक लाख रुपये का या फिर 50 लाख रुपये का खर्चा हो। दिल्ली की सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। इसलिए वोट डालने वाले दिन अपने घर का जीरो बिजली और पानी का बिल देखकर जाना।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More