CBSE Board Exam 2027: छात्रों का इंतजार खत्म, 16 फरवरी से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम

CBSE बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अहम खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख तय कर दी है।

NEWS SAGA DESK

CBSE बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अहम खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख तय कर दी है। ऐसे में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अब अपनी तैयारी की रफ्तार बढ़ानी होगी, क्योंकि परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। हालांकि, दोनों कक्षाओं की परीक्षा समाप्त होने की तारीख अलग-अलग रखी गई है।

सबसे पहले बात करें 10वीं के विद्यार्थियों की, तो उनकी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेगी। वहीं, 12वीं के छात्रों को लंबी परीक्षा अवधि से गुजरना होगा। उनकी परीक्षाएं भी 16 फरवरी से शुरू होंगी, लेकिन अंतिम पेपर 9 अप्रैल 2027 को होगा।

परीक्षा के समय की बात करें तो दोनों कक्षाओं के प्रश्नपत्र सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। ऐसे में छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के लिए पर्याप्त समय लेकर चलना होगा। विषयवार परीक्षा की तारीख और अन्य निर्देशों के लिए CBSE की आधिकारिक डेटशीट जरूर देखें।

अब जब परीक्षा की तारीख सामने आ चुकी है, तो विद्यार्थियों के पास अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने का अच्छा मौका है। बचे हुए सिलेबस को समय पर पूरा करने के साथ नियमित रिवीजन, सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना बेहद जरूरी होगा।

Read More News

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

गिरिडीह में 28 जनवरी से सजेगा कलाकारों का महाकुंभ, राष्ट्रीय नाटक-नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

गिरिडीह में 28 जनवरी से 26वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक-नृत्य प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। जानें...

Read More