उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में होगा UCC लागू

News Saga Desk

उत्तराखंड के बाद अब गुजरात देश का दूसरा राज्य बन जाएगा, जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा। इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई करेंगी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघनी ने एक प्रेसवार्ता में इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए और कानून बनाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी में कुल पांच सदस्य होंगे, जो अगले 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के बारे में निर्णय लेगी। उत्तराखंड में 27 जनवरी को यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया गया था, और वह देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां यह कानून लागू हुआ है। अब गुजरात में भी इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे अन्य राज्यों में भी इस कानून को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More