ट्रंप के जवाब में चीन ने अमेरिका से आयायित कोयला और गैस आयात पर 15 फीसदी टैरिफ लगाया 

News Saga Desk

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीजिंग से आयातित वस्तुओं पर 10 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद अब चीन ने भी कई अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगा दिया है। इसके बाद विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच पुनः व्यापार युद्ध शुरू हो गया है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह अमेरिका के खिलाफ कई उत्पादों पर जवाबी शुल्क लागू कर रहा है। चीन की सरकार ने कहा है कि वह कोयला और तरलीकृत प्राकृतिक गैस उत्पादों पर 15 फीसदी टैरिफ लागू करेगी। साथ ही कच्चे तेल, कृषि मशीनरी, बड़े विस्थापन वाली कारों पर 10 फीसदी टैरिफ लागू रहेगा।

चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने कहा कि वह गूगल पर एंटीट्रस्ट कानूनों के उल्लंघन के संदेह में जांच कर रहा है। बयान में कहा गया है कि अमेरिका की एकतरफा टैरिफ वृद्धि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का उल्लंघन है। यह न केवल उनकी अपनी समस्याओं को हल करने में मददगार नहीं है, बल्कि चीन और अमेरिका के बीच सामान्य आर्थिक और व्यापार सहयोग को भी नुकसान पहुंचाता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन पर लगाया गया 10 फीसदी टैरिफ मंगलवार से लागू होना था। हालांकि, ट्रंप ने अगले कुछ दिनों में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करने की योजना बनाई है।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More