जगतार सिंह हवारा को तिहाड़ से पंजाब की जेल में  ट्रांसफर करने की  मांग पर चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस

 News Saga Desk

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में ट्रांसफर किए जाने की मांग वाली याचिका पर चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी किया है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने चंडीगढ़ प्रशासन से चार हफ्ते में जवाब मांगा है।

सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के वकील ने हवारा की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में पंजाब का कोई सरोकार नहीं है। वैसे भी बॉर्डर स्टेट को लेकर एडवाइजरी की वजह से उसे यहां नहीं रखा जा सकता, जबकि घटना और उस मामले में सजा चंडीगढ़ में हुई थी।

2004 में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में सुरंग बनाकर जगतार सिंह हवारा अपने साथियों के साथ भाग निकला था, लेकिन 2005 में फिर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिर उसे तिहाड़ जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। अब वह फिर से पंजाब की किसी जेल में शिफ्ट होना चाहता है।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More