महिला से दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में मेरठ में दबिश

News Saga Desk

मुरादाबाद : मुरादाबाद की एक महिला से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आराेपित की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को मेरठ में दबिश दी है। लेकिन अभी तक आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।

थाना कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि वह मेरठ मेडिकल कॉलेज में अपने पति का इलाज कराने गई थी। वहां मेरठ के नंदपुर मझरा बेहरामपुर निवासी युवक मिला मिला था। उसने अपना नाम दिलीप बताया। करीब एक माह बाद पति की मौत हो गई थी। इसके बाद दिलीप ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा था।

एक दिन आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके ससुराल में ही दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। बाद में पीड़िता के सास- ससुर और ननद ने उसे दिलीप के साथ मेरठ भेज दिया था। वहां जाकर पता चला कि आरोपित मुस्लिम धर्म का है और उसका नाम गफ्फार है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More News

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

Read More