वित्त मंत्री की रिजर्व बैंक गवर्नर के साथ बैठक, RBI पॉलिसी के असर पर भी होगी चर्चा

News Saga Desk

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 8 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड के साथ मीटिंग की। इसमें उन्होंने इनकम टैक्स में दी गई राहत समेत आम बजट 2025-26 के प्रमुख प्रस्तावों के बारे में बताया। मीटिंग में आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मीटिंग में वित्त मंत्री ने भारतीय रिजर्व बैंक बोर्ड के सदस्यों को संबोधित किया और सरकार द्वारा बजट में उठाए गए कदमों के बारे में बताया। इस मीटिंग के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा, निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में RBI गवर्नर ने कहा कि रेपो दर में कटौती से विकास और उपभोग को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम भारत को अधिक इन्वेस्टर फ्रेंडली और ट्रेड फ्रेंडली बनाना चाहते हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि नए इनकम टैक्स बिल को अगले हफ्ते लोकसभा में पेश किया जाएगा।


झारखंड: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन कोषागारों में देर रात तक जारी रहेगी भुगतान प्रक्रिया

रांची: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्य दिवस पर झारखंड के सभी कोषागारों में भुगतान प्रक्रिया रात...

March 30, 2026

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More