रामलला मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

News Saga Desk

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास आज सुबह सात बजे बृह्मलीन हो गए। आचार्य सत्येंद्र दास ने 85 वर्ष की आयु में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ में अंतिम सांस ली। एसजीपीजीआई के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य सत्येंद्र दास के बृह्मलीन होने पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। एसजीपीजीआई प्रवक्ता के अनुसार, उन्हें तीन फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। स्ट्रोक के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में थे। एसजीपीजीआई से उनकी पार्थिव देह को अयोध्या ले जाया जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने इसकी घोषणा की है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More