विक्की कौशल छावा के रिलीज से पहले महाकुंभ पहुंचे

News Saga Desk

प्रयागराज। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ का काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। ‘छावा’ रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट जमकर इसका प्रमोशन कर रही है।

महाकुंभ पहुंचे विक्की कौशल 

छावा के रिलीज से पहले एक्टर विक्की कौशल महाकुंभ पहुंच गए हैं। एक्टर की महाकुंभ पहुंचने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद मैं बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। एक्टर विक्की कौशल यहां आने का काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहें थे।


Read More News

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली 58 आधुनिक मिनी टेंडर गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड अग्निशमन सेवा में 58 आधुनिक मिनी टेंडर वाटर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी वाहन शामिल। मुख्यमंत्री...

Read More