वैलेंटाइन डे के दिन सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 1 लाख के पार पहुंची

News Saga Desk

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज जबरदस्त उछाल आया है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,160 रुपये से लेकर 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 79,900 रुपये से लेकर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज जोरदार तेजी आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1 लाख रुपये का स्तर पार करके 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 87,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 87,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 79,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 87,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 87,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 79,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 87,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More