कॉमेडियन तन्मय भट्ट का एक्स अकाउंट हैक

News Saga Desk

कॉमेडियन तन्मय भट्ट का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने बीती रात उनके अकाउंट से एक फर्जी पोस्ट शेयर किया, जिसमें नई मीम्स कॉइन लॉन्च करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद तन्मय भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने फैंस को आगाह किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। तन्मय भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। कृपया किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें। इसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है।”

हैकर ने उनके अकाउंट से एक फर्जी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं, इसलिए अब खुद का कॉइन लॉन्च करने का समय आ गया है। डेव सप्लाई कुछ समय के लिए लॉक हो जाएगी। मैं इस कॉइन को सपोर्ट करने के लिए स्ट्रीम और वीडियो से यूट्यूब रेवेन्यू का इस्तेमाल करने वाला हूं।”


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More