कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर छह रुपये हुआ महंगा

News Saga Desk

नई दिल्ली। होली से पहले महंगाई का झटका लगा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें आज से लागू हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक. नई दिल्‍ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 6 रुपये बढ़कर 1803 रुपये हो गया है, जो पहले 1797 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता में इसका भाव 6 रुपये बढ़कर 1913 रुपये हो गया है, जो पहले 1907 रुपये में बिक रहा था। मुंबई में इसकी कीमत 5.50 रुपये बढ़कर 1755.50 रुपये हो गई है, जो 1749 रुपये में मिल रहा था। इसके अलावा चेन्नई में यह सिलेंडर 1965 रुपये में बिक रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने 14 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये प्रति सिलेंडर है। कोलकाता में इसका दाम 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये है। चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More