रमजान के मौके पर आमिर खान के घर पहुंचे शाहरुख और सलमान

News saga Desk

मुंबई। बॉलीवुड के तीनों दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को एक साथ देखना दुर्लभ होता है, लेकिन रमजान के मौके पर यह नजारा देखने को मिला। हाल ही में सलमान और शाहरुख, आमिर खान के घर पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में आमिर खान के घर के बाहर का दृश्य देखा जा सकता है, जहां सलमान खान भी मौजूद दिख रहे हैं। आमिर खान ने अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान और शाहरुख ने भी शिरकत की। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और तीनों सितारों को एक साथ देखकर बेहद उत्साहित हैं। आमिर खान 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, जिसके लिए एक भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है। हालांकि, ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता के बाद से आमिर बड़े पर्दे से दूर हैं और उनके बॉलीवुड से संन्यास लेने की खबरें भी चर्चा में हैं।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More