स्मृति ईरानी पॉलिटिकल पारी के बाद फिर से टेलीविजन में दिखाई देनेवाली हैं! वापसी पर क्या बोलीं, जानें

News Saga Desk

लोकप्रिय टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की वापसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में इस आइकॉनिक शो के रीमेक की पुष्टि की है और शो से जुड़े पुराने चेहरों की वापसी के संकेत दिए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान एकता कपूर ने कहा कि वह अब तक का अपना सबसे बड़ा शो दोबारा बना रही हैं। उन्होंने बताया कि इस शो को 2000 एपिसोड तक पहुंचाना उनका सपना था, जो पहली बार में पूरा नहीं हो पाया था। अब वह इस मील के पत्थर को पूरा करना चाहती हैं। साथ ही, एकता ने मज़ाक में कहा, “हम एंटरटेनमेंट में पॉलिटिक्स ला रहे हैं या पॉलिटिक्स में एंटरटेनमेंट?” जिससे कयास लगने लगे कि वह शो में स्मृति ईरानी की वापसी का इशारा कर रही हैं।

जब हाल ही में एक इवेंट में क्योंकि सास भी कभी बहू थी की वापसी पर स्मृति ईरानी से पूछा गया कि क्या वो फिर से ‘तुलसी विरानी’ का किरदार निभाएंगी, तो उन्होंने सिर्फ “हम्म्म्म्म” कहा। उनके इस जवाब से अटकलें तेज हो गई हैं कि वह शो में वापसी कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के रीमेक की आधिकारिक घोषणा जून 2025 में हो सकती है। साथ ही, शो में मिहिर विरानी का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय की वापसी की भी संभावना है।


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More