हमले के बाद सैफ अली खान ने कतर के पर्ल आइलैंड में नया आलीशान घर खरीदा

News Saga Desk

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ महीने पहले बांद्रा स्थित उनके आवास पर चाकू से हमला किया गया था। इसके बाद सैफ की सुरक्षा बढ़ा दी गई, लेकिन अब सैफ ने अपना ठिकाना नई जगह पर शिफ्ट कर लिया है। सैफ ने कतर के पर्ल आइलैंड में एक नया आलीशान घर खरीदा है। नया घर खरीदना सैफ के लिए महज एक निवेश नहीं है, बल्कि यह उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा के नजरिए से लिया गया फैसला है।

एक इंटरव्यू में सैफ ने अपने इस नए घर के बारे में बात की। सैफ ने कहा, “कतर में रहना बहुत सुरक्षित और शांतिपूर्ण लगता है। मुझे वहां रहकर एक अलग तरह की शांति और संतुष्टि मिलती है।” यह फैसला पिछले कुछ महीनों में परिवार के लिए कई चीजों पर विचार करने के बाद लिया गया है। बताया गया है कि कतर में यह घर न केवल आलीशान है, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाली सुरक्षा प्रणालियों से भी लैस है। सैफ के प्रशंसक उनके इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ को लेकर हर कोई उत्साहित है। फिल्म में सैफ, जयदीप अहलावत, निकिता दत्ता और कुणाल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में सैफ एक डाकू की भूमिका निभा रहे हैं। कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी सैफ अली खान की आने वाली फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह फिल्म 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More