बॉलीवुड सेलेब्स ने की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ

News Saga Desk

भारतीय सेना की ओर से किए गए ‘ऑपरेशन’ सिंदूर ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के मन में भी जोश भर दिया है। सभी इस कार्रवाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रितेश देशमुख, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, निमरत कौर, मधुर भंडारकर, काजल अग्रवाल, चिरंजीवी जैसे कई कलाकारों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय हिंद की सेना…भारत माता की जय’। उन्होंने हैशटैग #ऑपरेशनसिंदूर का भी इस्तेमाल किया।

मेगास्टार चिरंजीवी ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय हिंद। तापसी पन्नू और काजल अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। मधुर भंडारकर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शब्दों वाला एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, हमारी प्रार्थनाएं भारतीय सेना के साथ हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एक साथ हैं। जय हिन्द, वन्दे मातरम!

एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया कैप्शन में लिखा ‘भारत माता की जय’। एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, हमारी सेनाओं के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। #ऑपरेशनसिंदूर #जयहिंद।

एक्टर अक्षय कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जय हिंद, जय महाकाल। एक्टर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, आतंक का कोई स्थान नहीं, शून्य सहिष्णुता, सम्पूर्ण न्याय। #ऑपरेशनसिंदू।


Read More News

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

Read More