भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 548 अंक टूटा

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के तनाव और व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 548.12 अंक यानी 0.68 फीसदी टूटकर 79,786.69 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍चेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 152.50 अंक यानी 0.63 फीसदी फिसलकर 24,121.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर में गिरावट है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 शेयर में गिरावट है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटर्नल और नेस्ले के शेयरों में गिरावट है। हालांकि, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन के शेयर में चार फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर लाभ में हैं।

इसके अलावा एशियाई शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे हैं, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में दिख रहा है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 412 अंक गिरकर 80,335 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 141 अंक नीचे 24,274 के स्‍तर पर बंद हुआ था।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More