हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 265 अंक उछला

News Saga Desk

नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 264.70 यानी 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 81,412.92 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 104.95 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 24,683.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले बीते दिन की गिरावट से उबरते हुए शेयर बाजार में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में हरियाली दिखाते हुए सेंसेक्स 281.43 अंक चढ़कर 81,429.65 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 96.65 अंक चढ़कर 24,675 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर में तेजी है। टाटा स्टील के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी है। वहीं, जोमैटो, एयरटेल, टेक महिंद्रा, एमएंडएम के शेयरों में करीब 2 फीसदी का उछाल है, जबकि टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और एचयूएल का शेयर 1.5 फीसदी नीचे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 शेयर में उछाल है। इसके अलावा एनएसई के सभी सेक्टर्स में तेजी है। सबसे ज्यादा बढ़त मेटल सेक्टर में 2.81 फीसदी रियल्टी में 2.04 फीसदी, ऑयल एंड गैस में 1.13, आईटी में 1.07 फीसदी, मीडिया में 0.93 फीसदी और ऑटो में 0.82 फीसदी दिख रही है। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे बढ़कर 85.05 पर पहुंच गया।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 1,281.68 अंक यानी 1.55 फीसदी टूटकर 81,148.22 पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 346.35 अंक यानी 1.39 फीसदी फिसलकर 24,578.35 के स्‍तर पर बंद हुआ था।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More