‘क्रिमिनल जस्टिस-4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

News Saga Desk

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मशहूर वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के अब तक तीन सीजन दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जा चुके हैं। बीते साल मेकर्स ने इसके चौथे सीजन की घोषणा की थी और अब आखिरकार ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार माधव मिश्रा के रूप में लौट रहे हैं। ट्रेलर में उनका दमदार और असरदार अवतार देखने को मिल रहा है, जहां वह एक नए केस को सुलझाते नजर आ रहे हैं।

इस बार ‘क्रिमिनल जस्टिस-4’ की कहानी एक रसूखदार परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक चौंकाने वाले मर्डर केस में फंस जाता है। यह मामला शुरुआत में आसान और सीधा नजर आता है, लेकिन जल्द ही अदालत के भीतर तीन अलग-अलग ‘सच’ के टकराव में बदल जाता है। हर पक्ष अपनी-अपनी सच्चाई को सही साबित करने की कोशिश करता है और हर कहानी पिछले से ज्यादा भरोसेमंद लगती है। ऐसे में एक बार फिर वकील माधव मिश्रा अपने अलग अंदाज और मजबूत नैतिकता के साथ सच्चाई को सामने लाने की जद्दोजहद में जुट जाते हैं।

‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीजन की नई रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है। अब यह सीरीज 29 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। पहले इसे 22 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस बार सच के दो नहीं, तीन पहलू हैं। मिश्रा जी के करियर के सबसे जटिल केस के लिए थोड़ा और इंतजार कीजिए।” इस सीजन का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है। पंकज त्रिपाठी के साथ श्वेता बसु प्रसाद, पूरब कोहली और स्वास्तिका मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More