कान्स फिल्म फेस्टिवल में करण-ईशान की एंट्री

News Saga Desk

नीरज घेवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। इससे पहले फिल्म के कलाकार जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और सभी का ध्यान खींचा। वहीं, फिल्म के निर्माता करण जौहर भी कान्स 2025 में पहुंचे और अपने खास लुक से महफिल लूट ली। इस मौके पर करण जौहर का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, उनका यह शानदार आउटफिट मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है।

कान्स 2025 में करण जौहर ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने सफेद शर्ट और काली पैंट के साथ सफेद रंग का लंबा कोट पहना, जिसने उनके लुक को एक एलिगेंट टच दिया। करण का यह रॉयल लुक लोगों को खूब भा रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है। वहीं, ईशान खट्टर इस खास मौके पर महरून रंग के आउटफिट में नजर आए और अपने डैशिंग लुक से फैंस का दिल जीत लिया। गौरतलब है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की शुरुआत 13 मई को हुई थी और यह प्रतिष्ठित आयोजन 24 मई तक चलेगा।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More