सलमान खान के आवास पर आगंतुकों के प्रवेश के लिए नया प्रोटोकॉल

News Saga Desk

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास में आगंतुकों के प्रवेश के लिए मुंबई पुलिस ने नया प्रोटोकाल जारी किया है। इसके साथ ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस स्तर कर दी गई है और गैलेक्सी अपार्टमेंट पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से मिली धमकियों और उनके आवास पर एक महिला और एक युवक के जबरन प्रवेश के बाद यह कदम उठाया गया है। सलमान खान के आवास में प्रवेश करने वाले जितेंद्र सिंह और ईशा छाबड़िया फिलहाल न्यायिक कस्टडी में हैं और दोनों से गहन पूछताछ जारी है।

इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने नए प्रोटोकॉल के तहत सभी आगंतुकों को इमारत में प्रवेश करने से पहले निवासियों द्वारा उनकी पहचान सत्यापित करानी होगी। पहचान सत्यापित होने के बाद ही आगंतुक को गैलेक्सी अपार्टमेंट में प्रवेश दिया जाएगा। मुंबई पुलिस ने नए प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किए जाने की सूचना गैलेक्सी अपार्टमेंट सोसाइटी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को दी है।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More